बाइक के साथ खाई में गिरा था नैनीताल का छात्र

ख़बर शेयर करें

नगर के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र रोहन बोरा ने बुधवार को बाइक समेत खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली। खाई में कूदने से पहले रोहन ने घटनास्थल की तस्वीर खींचकर अपने एक दोस्त को व्हाट्सऐप पर भेजी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि रोहन ने बुधवार को आए रिजल्ड में दसवीं कक्षा पास कर ली थी।

यह भी पढ़ें 👉  मकान की रंजिश में भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या

बजून (खुर्पाताल) निवासी 16 वर्षीय रोहन बीते बुधवार को स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटा था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह पंगोट-कुंजाखड़क मार्ग पर उसकी बाइक समेत खाई में शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page