न्यायालय के वारंटों पर नैनीताल पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

न्यायालय के वारंटों पर नैनीताल पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
भवाली। न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान जारी है। अभियान के तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगल सिंह पुत्र ओम प्रकाश, निवासी वार्ड नंबर-14 जवाहर नगर, नैनीताल को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण संख्या 23/2025 और मुकदमा अपराध संख्या 50/2025 में धारा 65(2) बीएनएस तथा 5(M)(N)/06 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने जीशान खान पुत्र सलीम खान (28) निवासी रजा मस्जिद के पास दरऊ, किच्छा, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण संख्या 8/20 और गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 के तहत वारंट जारी था।
पुलिस के अनुसार दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल इंदर सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद अतहर शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page