नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 258 का चालान, 73 वाहन सीज

ख़बर शेयर करें

परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
258 चालान, 73 वाहन सीज और पांच लाइसेंस/परमिट निरस्त
नैनीताल। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने परमिट की शर्तों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में की गई कार्रवाई में 258 चालान किए गए, जबकि 73 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा पांच ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की गई।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षकों, टीएसआई रामनगर और सीपीयू प्रभारी को अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
अभियान के दौरान 47 हजार रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला गया। सीज किए गए वाहनों में 72 मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार यातायात निरीक्षक हल्द्वानी ने नौ, यातायात निरीक्षक भीमताल/भवाली/कैंचीधाम ने नौ और सीपीयू हल्द्वानी ने 24 वाहन सीज किए। वहीं थानों की पुलिस ने 224 नगद चालान किए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page