नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों सहित प्राधिकरण क्षेत्रों के लिए मांगी राहत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को मुखरता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष रूप से बजून क्षेत्र में आपदा से मवेशियों को हुए नुकसान की भरपाई, शहीद बलवंत सिंह मार्ग व लोअर मॉल रोड सहित अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम एचएमटी अमृतपुर बाईपास से जाम से मिलेगी निजात: कैड़ा

इसके साथ ही विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को विकास प्राधिकरण के दायरे से बाहर रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों को प्राधिकरण में शामिल करने से स्थानीय जनता को मकान निर्माण व मरम्मत कार्यों में अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शरद पूर्णिमा पर मैथिली ठाकुर ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन

वहीं विधायक सरिता आर्या ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से भेंट कर उनसे वन विभाग से संबंधित मार्गों पर आ रही अड़चनों को दूर करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए शीघ्र एन॰ओ॰सी उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  शरद पूर्णिमा पर मैथिली ठाकुर ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन

इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, नीतू जोशी, शिवांशु जोशी, रोहित कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page