नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन समस्याओं के समाधान को सौपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल विधानसभा विधायक सरिता आर्य ने सोमवार को देहरादून दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लोअर माल रोड़ में हो रहे धसाव व बलियानाला भूस्खलन के समाधान को लेकर ज्ञापन सौपा। उन्होंने पत्र देकर कहा कि नैनीताल ग्रांड होटल ने पास लोअर माल रोड़ 3 साल पहले क्षतिग्रस्त होकर झील में समा गई थी। अस्थाई रूप से लोकनिवि ने सड़क को बनाया था। लेकिन उसके बाद आज तक सड़क पर कोई काम नही किया गया। इन दिनों लोअर माल रोड में जगह जगह दरारे पड़ने के कारण सड़क कभी भी झील में गिरने का खतरा बना हुआ है। जिसके लिए रोड़ का जल्द अस्थाई समाधान किया जाना जरूरी है। कहा कि बलियानाला क्षेत्र में भी लगातार भूस्खलन होने से आस पास रह रहे लोगो के लिए लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। कभी भी दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के वर्णावत पर्वत की तर्ज पर बलियानले का ट्रीटमेंट किया जाए। जिससे खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन समस्याओं पर अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करेंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page