नैनीताल विधायक सरिता व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया पहुंची खैरना स्थित गुफा महादेव मंदिर,

ख़बर शेयर करें

खैरना: खैरना चौराहे के समीप स्थित प्राचीन गुफा महादेव मंदिर में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ जारी है। कथा को सुनने के लिए आस पास के ग्रामीण गुफा महादेव मंदिर में पहुंच रहे है।
वहीं सोमवार को नैनीताल विधायक सरिता आर्य व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया भी गुफा महादेव मंदिर पहुंचीं। और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर विधायक सरिता आर्य व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया का स्वागत किया गया।
वहीं रोजाना की तरह धर्माचार्य द्वारा यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए गए। कथा सुनने वालो का मंदिर में सैलाब उमड़ रहा है। जिसके चलते आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
साथ ही कथा व्यास आचार्य पंडित सतीश चंद्र लोहनी ने भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया और बाबा भोलेनाथ के जयकारो से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page