भवाली में नगर पॉलिका ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शिप्रा नदी में चलाया सफाई अभियान

ख़बर शेयर करें

भवाली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पालिका द्वारा संत निरकारी चैरिटेबल फॉउडेशन दिल्ली, एन०डी०आर०एफ०, डी०वी०टो स्कूल, एन०एल० साह० स्कूल, यू०ऐ०पब्लिक स्कूल, जी०जी०आई०सी० स्कूल एंव पालिका के स्वच्छता ब्रान्ड एम्बेसडर श्री जगदीश नेगी के सहयोग से पालिका सीमान्तर्गत रामगढ तिराहे से दुग्ध डेरी तक विशेष शिप्रा सफाई अभियान चरणबद्ध रुप से चलाया गया अभियान दौरान शिप्रा से लगभग 600 कि०ग्रा० कूडा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया तथा पंडित गोविन्द बल्लभ पंत इन्टर कालेज भवाली में छात्र/छात्राओ द्वारा वेस्ट से बनाये गये वेस्ट टू आर्ट की प्रदशर्नी का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी महोदय नैनीताल द्वारा किया गया जिसमें उनके द्वारा छात्र/छात्राओ द्वारा बनाये गये वेस्ट टू आर्ट कलाओ की सहराना की गई साथ ही मा० विधायक महोदया द्वारा स्वयं सहायता समूह के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। उक्त अभियान में श्री पंकज कुमार पालिका अध्यक्ष, एंव अधिशासी अधिकारी श्री सुधीर कुमार के साथ ही श्री गौरव नेगी लिपिक, पालिका पर्यावरण मित्र श्री राजाराम, श्री राजेश, सुभाष, जयवीर आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page