निगलाट में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। ग्राम पंचायत मल्ला निगलात में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामप्रधान पंकज निगलटिया मण्डल अध्यक्ष सोबन सिंह और चौकी इंचार्ज कृष्णा गिरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वंदना भट्ट ने पंच प्राण की शपथ दिलाई। कैंची स्कूल के बच्चों तथा अध्यापिका और महिला समूह और ग्रामवासीयों ने प्रतिभाग किया। अध्यापिका और समूह की महिलाओं ने बच्चो के साथ रंगारंग कार्यक्रम किए। वही अमृत वाटिका बनाकर पौंधे रोपे गए। इस दौरान निशा, सिलू , मंजु मेहरा, विमला चौहान, सोबन सिंह, कृष्णा गिरी, दीवान बिष्ट, दीपा मेहरा, नीरज बिष्ट, महेंद्र बिष्ट रजिया आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page