नगर पालिका परिषद, भवाली द्वारा निदेशालय शहरी विकास विभाग के द्वारा दिये गये निदेर्शो के क्रम में मेरी लाइफ मेरा शहर राष्ट्रीय अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 20/05/2023 को पालिका अध्यक्ष श्री संजय वर्मा के द्वारा आर0आर0आर0 सेन्टर का उद्वघाटन किया गया। पालिका सिमान्तर्गत वार्ड सं0-04 मल्लीबाजार एवं वार्ड सं0-07 दुगई स्टेट भवाली में आर0आर0सेन्टर० (रिड्यूज, रियूज, रीसाईक्लि ) केन्द्रो का उद्वघाटन किया गया। इन आर0आर0सेन्टर0 में उपयोग में लाए जाने वाले पुराने कपडे, पुस्तके, इलैक्ट्रानिक सामग्री, जूते, एवं अन्य जरूरत का सामान एकत्र कर उक्त सामग्री को एकत्र कर जरूरतमंद लोगो को वितरीत किया जायेगा । पालिका द्वारा जल्द ही शेष बचे वार्डो में भी आर0आर0आर0 सेन्टर खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है। पालिका द्वारा समस्त भवाली की जनता से अपेक्षा करती है कि वह उपयोग में लाये जाने वाली वस्तुए अपने नजदीकी आर०आर०आर० सेन्टर में जमा कर जरूरतमंद लोगो की मदद करे। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री संजय कुमार के द्वारा उक्त योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर पालिका कर्मचारी एवं स्थानिय लोगो के द्वारा पुराने उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुवे दी गई ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

