भवाली। पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या ने गांधी कॉलोनी वार्ड में कराए जा रहे पुल एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। रोडवेज स्टेशन से नैनीताल रोड को जोड़ने वाले लिंक रोड निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता पर खुशी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सभासद किशन अधिकारी , मनोज तिवारी , पूर्व सभासद इंद्रिस खान, इंदर कपिल जी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

