पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य ने खतरा देख शुरू कराया सुरक्षा दीवार का काम

ख़बर शेयर करें

भवाली। लगातार बारिश से रानीखेत रोड़ के पास सोमवार शाम घर के पास की सुरक्षा दीवार गिर गई थी। आनन फानन में लोग घरों से जान बचाने के लिए बाहर भागे थे। जिसके बाद लोगो ने सभासद व पालिकाध्यक्ष को दीवार गिरने की जानकारी दी। तत्काल मौके पर पहुँचे पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य, व सभासद तुलसी देवी ने लोगों से वार्ता की। घरों को खतरा देख पालिकाध्यक्ष ने दीवार का काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार गिरने के बाद घर को भी खतरा बन गया था। जिससे बड़ी दुर्घटना होने का भय था। काम शुरू कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page