आवारा गाय छोड़ने पर नगर पालिका ने काटा ₹1 हजार का चालान, घायल गोवंश का कराया उपचार

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल रोड पर एक गाय के पैर पर वाहन चढ़ जाने से वह घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गौ रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल पशु चिकित्सकों को बुलाकर घायल गाय का उपचार कराया। प्रेम कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि संबंधित व्यक्ति ने गाय को आवारा छोड़ रखा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मामले की सूचना नगर पालिका को दी गई। नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पशुपालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1,000 का चालान काटा।
उन्होंने कहा कि पशुपालकों को अपने गोवंश को खुला छोड़ने के बजाय उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और गोवंश की जान-माल के नुकसान को रोका जा सके। इस दौरान अंकित कुमार, मुकेश कुमार सहित गौ रक्षा संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page