भवाली। नगर पालिका परिषद भवाली ने नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। पालिका की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक सड़कों और बाजार क्षेत्र में पशुओं को खुला छोड़ने वाले एक पशु स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹2100 का चालान किया गया।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर खुले घूमने वाले पशुओं के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही बाजार और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसे देखते हुए नगर क्षेत्र में पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशु स्वामियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को घर अथवा सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें। नगर पालिका ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं को खुला छोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से भी नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

