भवाली की पेयजल समस्या के समाधान को पालिकाध्यक्ष ने की बैठक

ख़बर शेयर करें

भवाली। श्यामखेत-रेहड़ सेनिटोरियम क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की और समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव (स्टीमेट) शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने कहा कि यदि क्षेत्र में नए पानी के टैंक, पाइपलाइन विस्तार, मरम्मत या अन्य किसी तकनीकी कार्य की आवश्यकता है तो उसका विस्तृत स्टीमेट तैयार किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका इस महत्वपूर्ण कार्य में जल संस्थान को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द पेयजल संकट से राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि गर्मियों और मानसून के दौरान श्यामखेत-रेहड़ सेनिटोरियम क्षेत्र के लोगों को पेयजल की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी योजना बनाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र की पेयजल संबंधी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर सभासद किशन अधिकारी, मनोज तिवारी सहित रेहड़ क्षेत्र के अनेक स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page