भवाली में पालिका एनडीआरएफ ने निकाली रैली

ख़बर शेयर करें

भवाली। मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में पालिका के कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों व 15 वी वाहिनी एनडीआरएफ के टीम कप्तान राहुल कुमार एवं उनके जवानों ने नगर में तिरंगा रैली निकाली। जिसके तहत पालिका कार्यालय से भवाली चौराहे होते हुये रामगढ़ रोड भवाली तक तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति के गीत का गायन किया गया। इस दौरान लिपिक पंकज जोशी, प्रियंका जोशी, उमा जोशी, मनोज तिवारी, इन्द्र कपिल, गौरव सिंह नेगी, अजय आर्य, गणेश पाण्डे, रमेश भट्ट, राकेश तिवारी, एनडीआरएफ के जवान विक्रम कसरी, बालु साह मुनी, कैलाश सिंह, यमराज सिंह मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page