मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गोविंद सनप ने किए कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन
भवाली। मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गोविंद सनप ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में पहुंचकर बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
कैंची धाम पहुंचने पर मंदिर से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष धीरज तिवारी एवं संजय भट्ट ने न्यायाधीश गोविंद सनप से मुलाकात की। उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज की फोटो भेंट कर उनका स्वागत किया।
न्यायाधीश ने कैंची धाम की आध्यात्मिक महत्ता और यहां बाबा के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कैंची धाम में न्यायाधीश के पहुंचने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता दिखाई दी। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

