बनबसा के भजनपुर स्कूल में लगाया गया बहुउद्देशीय जन सुविधा शिवर

ख़बर शेयर करें

बनबसा के भजनपुर स्कूल में लगाया गया बहुउद्देशीय जन सुविधा शिवर

चंपावत जिले के बनबसा भजनपुर स्कूल में बहुउद्देशीय जन सुविधा शिवर लगाया गया। जिसमें अलग-अलग विभाग द्वारा 16 कैंप लगाए गए तथा लोगों की समस्याओं कौ सुनकर निराकरण किया गया। शिवर में ग्राम विकास विभाग चंपावत, उरेडा विभाग, पेयजल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग ,बाल विभाग, सहित अनेक कैंप लगाए गए। जिलाधिकारी चंपावत नवीनत पान्डे ने चंपावत से आते ही अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए कैंपों का निरीक्षण किया तथा उनसे वार्तालाप की। साथ ही सभा में जनता को संबोधित करते हुए अपनी जसमस्या को बताने की अपील की इस दौरान 22 फरियादियों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याएं बताईं कुछ समस्याएं स्थान पर ही हल की गई तथा कुछ समस्याओं का निराकरण संबंधित विभाग को सोपा गया है। स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य जांच की तथा ओपीडी की गई , दिव्यांग जनों को सर्टिफिकेट भी जारी किया गया है। रीप योजना के अंतर्गत 108 गरीब परिवार की महिलाओं को 35हजार के चेक भी बांटे गए ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page