मुक्तेश्वर पुलिस ने धानाचूली में अवैध 800 पेटी बियर से लदा कैन्टर पकडा़ , दो तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

धारी।
मुक्तेश्वर पुलिस ने धानाचूली में अवैध 800 पेटी बियर से लदा कैन्टर पकड़ कर , चालक व परिचालक को गिफ्तार किया ।

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी ने बताया चौकी धानाचूली पुलिस टीम ने अवैध 800 पेटी बियर को कैंटर में तस्करी करते हुए 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया । कैन्टर हल्द्वानी से पिथौडा़गढ़ जा रहा था ।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में मुखर हुए जिला न्यायालय के अधिवक्ता, आंदोलन की चेतावनी

थाना मुक्तेश्वर के चौकी धानाचूली चेक पोस्ट पर शनिवार रात्रि लगभग 02:10 बजे चेकिंग के दौरान एक कैंटर संख्या यूके 04सीबी0213 को रोकर चेक किया तो कैंटर से अवैध रुप ले शराब ले जाई जा रही थी ।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में 22 होम स्टे का निरीक्षण, चार पर जुर्मानाचार इकाइयों को नोटिस, आठ मौके पर मिलीं बंद

कैंटर को थाना मुक्तेश्वर लाकर सभी बीयर की पेटीयां उतार कर गिनती की गई ।

कुल 800 पेटी बियर बटवाइजर बरामद की गई ।

चालक और परिचालक क्रमशः 02 अभियुक्त राहुल (23) पुत्र सोमपाल निवासी बरहनी बाजपुर उधम सिंह नगर व
अभियुक्त संजय आर्य (19) पुत्र कैलाश आर्य निवासी आईटीआई कॉलोनी थाना बनभूलपुरा को हिरासत पुलिस लेकर थाना मुक्तेश्वर में
मुकदमा अपराध संख्या 34/23 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डोब ल्वेशाल में किसानों को दी कृषि योजनाओं की जानकारी

इस मौके पर पुलिस टीम में चौकी प्रभारी धानाचूली विजय कुमार, एचसीपी जगदीश भारती,कांस्टेबल ललित रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page