नीब करौरी बाबा के दरबार पहुंचीं सांसद रेखा वर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली। उत्तराखंड सह प्रभारी एवं धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध नीब करौरी बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके आगमन पर क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बाबा के दर्शन कर मन को शांति मिली। जल्द फिर बाबा का आशीर्वाद लेने आऊंगी।
मंदिर परिसर में दर्शन कर सांसद ने देश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह, सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन कैड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य शुभांकर बिष्ट मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page