सांसद अजय भट्ट ने नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। समीपवर्ती ग्राम मंगोली थापला से जलाल गांव तक 9.3 किलोमीटर लंबी सड़क बनकर तैयार हो गई है। सोमवार को सांसद अजय भट्ट ने नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया। लोनिवि से मिली जानकारी के अनुसार, इस सड़क को साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस सड़क से मंगोली, थापला, जलाल गांव आदि क्षेत्रों के लोगों को राहात मिलेगी। जलाल गांव के किसान इस रूट से फल और सब्जियों को आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे। सहायक अभियंता गोविन्द सिंह जनौटी ने बताया कि मार्च 2025 में इस सड़क को बनाने का काम शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों को तीन दिन में मिलेगा वेतन, मानदेय में भी बढ़ोतरी

आपके पर्सनल मैसेजेस कोई और देख या सुन नहीं सकता, WhatsApp भी नहीं।

WhatsApp

मई की शुरुआत में सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया गया था। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों के लिए इस पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया है। उद्घाटन के मौके पर पर्यटन मंत्री

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

सतपाल महाराज और नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page