सांसद अजय भट्ट ने बीडी पाण्डे नैनीताल में बाल रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन की नियुक्त के निर्देश दिए

ख़बर शेयर करें

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार को पत्र लिखते हुए बी०डी० पाण्डे चिकित्सालय, नैनीताल में बाल रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन की नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए हैं।

श्री भट्ट ने अपने पत्र में लिखा है कि जनपद नैनीताल के अन्तर्गत बी०डी० पाण्डे चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। उक्त चिकित्सालय में 2 सर्जन कार्यरत् थे, किन्तु उनमें से एक को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे अब अस्पताल में केवल एक सर्जन शेष रह गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों को तीन दिन में मिलेगा वेतन, मानदेय में भी बढ़ोतरी

एक ही सर्जन के माध्यम से समस्त शल्य क्रियाओं का संचालन करना अत्यन्त कठिन हो गया है, जिस कारण नैनीताल शहर और आस-पास के क्षेत्रों के बच्चों को उपचार के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। विशेष रूप से छोटे बच्चों के उपचार हेतु उन्हें हल्द्वानी या अन्य दूरस्थ स्थलों की ओर रूख करना पड़ता है, जिससे समय, धन और स्वास्थ्य-तीनों की हानि हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका

नैनीताल एक प्रमुख पर्यटक स्थल होने के कारण देश एवं दुनिया से पर्यटक आते है। वर्षभर अत्यधिक पर्यटक आगमन के कारण यहां जनसंख्या का दबाव सामान्य से कहीं अधिक रहता है, जिस कारण स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटको के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सालय में शल्य चिकित्सा हेतु 02 सर्जन होने अति आवश्यक है, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी समय सेवाएं दी जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  आरोही में श्री हरिकृष्ण त्रिवेदी मेमोरियल परियोजना का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

श्री भट्ट ने कहा कि जनहित को मद्देनजर रखते हुए बी०डी० पाण्डे चिकित्सालय, नैनीताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ और 2 सर्जन की स्थाई व्यवस्था की जाए, जिससे स्थानीय जनता के साथ-साथ पर्यटकों को भी समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकें।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page