सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से अतिक्रमण के नोटिस पर विचार पर विचार करने की मांग की

ख़बर शेयर करें

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर दिए जा रहे हैं नोटिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नोटिस पर तत्काल रोक लगाते हुए सहानुभूति पूर्ण विचार किए जाने की मांग की है।

श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनको पत्र के माध्यम से मांग की है कि उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी नगर के दमुवादूंगा, सुभाष नगर, आवास विकास, भगवानपुर आदि क्षेत्रों में लगभग 40 से 50 सालों से निवास कर रहे अनेक परिवारों को अतिक्रमण सम्बन्धी नोटिस प्राप्त हुए हैं, जिससे उनमें भारी असमंजस और भय का वातावरण व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अधिकांश निवासी पर्वतीय जिलों जैसे-अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत एवं नैनीताल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों से स्थानांतरित होकर आए हैं। इन नागरिकों ने अपने जीवन की सम्पूर्ण पूंजी लगाकर वैध रूप से भूमि क्रय कर रजिस्ट्री कराकर मकान निर्माण किया है तथा वर्षों से शान्ति व अनुशासन के साथ यहां निवास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

इनमें कई परिवार ऐसे हैं, जिनके सदस्य भारतीय सेना एवं अर्धसैनिक बलों में सेवारत् हैं या पूर्व में देश सेवा कर चुके हैं। ऐसे में उनके परिवारों को अचानक प्राप्त हुए अतिक्रमण नोटिस से वे अत्यन्त मानसिक तनाव एवं भय मे हैं, जो कि किसी भी दृष्टिकोण से न्यायोचित प्रतीत नहीं होता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

उन्होंने कहा कि जनहित को मद्देनजर रखते हुए इन अतिक्रमण नोटिसों पर तत्काल सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए, ताकि निर्दोष एवं मेहनतकश नागरिकों को अनवाश्यक कठिनाईयों का सामना न करना पड़ें।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page