बड़ी खबर::ग्राफिक एरा और आईटीआई उत्तराखंड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, तकनीकी शिक्षा में होगा बड़ा विस्तार

ख़बर शेयर करें

सितारगंज: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल और आईटीआई उत्तराखंड के बीच एक ऐतिहासिक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समारोह राजकीय आईटीआई, सितारगंज में आयोजित किया गया, जिसमें माननीय श्री सौरभ बहुगुणा जी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कौशल विकास एवं रोजगार प्रोटोकॉल मंत्री, उत्तराखंड सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

यह एमओयू राज्य के सभी आईटीआई संस्थानों और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बीच एक दूरदर्शी शैक्षिक सहयोग को बढ़ावा देगा। इसके अंतर्गत आईटीआई से उत्तीर्ण छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे, जिससे वे डिप्लोमा और बी.टेक जैसे उच्च तकनीकी पाठ्यक्रमों में अल्प समय में प्रवेश ले सकेंगे।

इस समझौते के तहत विद्युत वाहन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे उभरते क्षेत्रों पर आधारित अल्पकालिक और रोजगारपरक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी विशेष रूप से डिजाइन किए जाएंगे। ये सभी पाठ्यक्रम अत्यंत रियायती दरों पर — यहां तक कि कुछ पर पूरी तरह निशुल्क — प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

आईटीआई छात्रों को विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं तक पहुंच प्राप्त होगी, जिससे वे अपने प्रोजेक्ट्स और अनुसंधान कार्यों को और बेहतर बना सकेंगे।

इस अवसर पर मंत्री श्री बहुगुणा ने कहा, “इस प्रकार के सहयोग से प्रदेश के तकनीकी छात्रों को नई दिशा और अवसर मिलेंगे, जो उत्तराखंड के कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

यह पहल ग्राफिक एरा ग्रुप द्वारा उत्तराखंड के छात्रों के हित में किए जा रहे अनेक प्रयासों की एक कड़ी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page