भवाली में आज उठेगा माँ नंदा सुनंदा डोला, हमारे फेसबुक, व्हाट्सएप पेजज़ से जुड़कर करे दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। मां नंदा सुनंदा के दर्शनों के लिए ग्रामीण क्षेत्रो से भी सैकड़ो लोग पहुँच रहे हैं। बुधवार दोपहर 2 बजे बाद नंदा सुनंदा मैया के डोले को भृमण कराया जाएगा। मंगलवार को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन किये। नगर नंदा सुनंदा मैया के जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर में लाइटों की झालर से मन मोहित हो गया। भक्त नारियल, चुन्नी ओढ़ाने के लिए दिन भर मंदिर पहुँचे।
देवी मंदिर पुजारी मोहन चन्द्र कपिल ने बताया कि। रविवार सुबह से ही भक्त दर्शनों को उमड़ते रहे, मंगलवार को भी हजारों भक्त माँ के दर्शनों के लिए पहुँचे। 6 सितंबर को भी भक्त माँ के दर्शन कर सकेंगे। 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे नंदा सुनंदा डोले को नगर भृमण के बाद देर शाम शिप्रा नदी में विसर्जन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा देवगुरु पर्वत पर विराजमान है देवगुरु बृहस्पति की तपोस्थली, श्रद्धालुओं की हर मनोकामना होती है पूर्ण
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page