भवाली। तिरछाखेत महर्षि विद्या मंदिर में मदर्स डे पर रविवार होने से शनिवार को धूम धाम से मनाया गया। बच्चों ने कविता वाचन, सुंदर नृत्य किया। बच्चों व माताओं के कार्यक्रम कर कराए गए। विजेताओं को विद्यालय के वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य साधना जोशी संबोधित कर कहा कि बच्चे की पहली शिक्षिका माता ही होती है। बच्चों के भविष्य की आधारशिला भी माँ ही होती है। कार्यक्रम में बच्चे अभिभावक, शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

