भूकंप से 1 हजार से ज्यादा लोगो की मौत

ख़बर शेयर करें

मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने 1,037 लोगों की जान ले ली, जबकि 1,200 से ज्यादा घायल हैं। घायलों में 721की हालत गंभीर है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 मापी गई। वहीं, जी 20 सम्मेलन में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विश्व के कई नेताओं ने हादसे पर शोक जताया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में 15 बोतल अवैध शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

भूकंप का असर मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक था। अधिकतर मौतें मराकेश और भूकंप के केंद्र के निकट स्थित पांच प्रांतों में हुई हैं। ऐसे में मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और जगह-जगह मलबे का ढेर होने के कारण यातायात बाधित हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली ने पद से दिया इस्तीफा

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रात 11 11 बजे आए। इस समय ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। लोग जान बचाने के लिए भागे। इस भूकंप का केंद्र मराकेश से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में अल हौज प्रांत के इघिल शहर में था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page