दोषापनी महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में मोनिका ने मारी बाजी

ख़बर शेयर करें

भवाली। राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में राष्ट्रीय सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर ऑनलाइन गोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो अजरा परवीन ने किया। छात्र छात्राओं को अटल बिहारी बाजपेयी के पद चिन्हों पर चलने को कहा गया। डॉ.प्रीति त्रिवेदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की कृति कदम मिलाकर चलना होगा का काव्य पाठ कर वर्तमान में इन पंक्तियों की प्रासंगिकता और आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की। डॉ दीपा वर्मा व डॉ भुवन तिवारी ने उनके राजनीतिक व्यक्तित्व और सुशासन में उनकी भूमिका पर वृहद रूप से प्रकाश डाला। डॉ दिशा पांडे ने वर्तमान के वैश्विक परिदृश्य में तेजी से उभरती भारतीय अर्थव्यवस्था में नीतियों की भूमिका पर तथ्यपरक जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ अनीता बिष्ट और डॉ अक्षय गुरुरानी ने भारत में सुशासन की आवश्यकता और महत्ता पर प्रकाश डाला। वही ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता के विषय स्व अटल बिहारी बाजपेयी ; एक विराट व्यक्तित्व पर बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कु.मोनिका आर्य ने प्रथम, कु.पूजा रैकवाल ने द्वितीय तथा कु.मेघा रैकवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनीता नेगी ने किया। इस दौरान विकास कुमार, महेंद्र सिंह, सूरज, मानसी, पूजा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page