आठ महीने के नवजात बेटे को बेचकर माँ ने खरीदा आईफोन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपति ने आईफोन खरीदने के लिए अपने आठ महीने के नवजात बेटे को बेच दिया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामले में आरोपी नवजात की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके पति की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

मामला कोलकाता के करीब पनिहाटी गंगानगर इलाके का है। पुलिस के एक वरिष्ट अधिकारी ने बताया कि घटना करीब एक महीने पुरानी है। इसकी सूचना पुलिस को 24 जुलाई को स्थानीय लोगों के जरिए मिली। उन्होंने बताया था कि दंपति का नवजात बेटा कुछ हफ्तों से उनके साथ नहीं दिख रहा है। मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू की गई। वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद से आरोपी पिता फरार है, जबकि मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नवजात को खरीदने वाले दंपति की तलाश भी की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page