भवाली के मोहम्मद जावेद बने पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के सदस्य

ख़बर शेयर करें

भवाली। उत्तराखंड शासन ने जनपद नैनीताल भवाली निवासी मोहम्मद जावेद को उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में सदस्य नामित किया है। इस संबंध में मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा 22 अप्रैल 2026 को कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, मोहम्मद जावेद परिषद में सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माने जाएंगे। वहीं उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों एवं सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत निर्देश संबंधित प्रशासनिक विभाग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।
मोहम्मद जावेद के इस नामांकन से जनपद नैनीताल में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page