विधायक ने दी आत्महत्या की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर लोक संस्कृति, भारत-नेपाल के रिश्तों के साथ ही भ्रष्टाचार का मुद्दा भी छाया रहा। शुक्रवार को विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री के समक्ष ही मंच से मुनस्यारी विकासखंड में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वह आगामी विधानसभा सत्र के दौरान आमरण अनशन और आत्मदाह करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में 25 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ, 26 को हवन और भंडारा

जौलजीबी मेले में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद विधायक धामी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने धारचूला विधानसभा के लिए करोड़ों रुपयों की घोषणाएं की हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि काम करने वाले लोगों ने 80-80 लाख के कार्यों को दस लाख में निपटा दिए हैं। कहा कि जांच कमेटी के एक जेई को भी अन्यत्र भेज दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की जांच करने, जेई को वापस मुनस्यारी में तैनात करने की मांग की। सीएम ने डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page