विधायक कैड़ा ने सदन मै उठाया भीमताल विधानसभा क्षेत्र का स्वास्थ्य व शिक्षा का मामला

ख़बर शेयर करें

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गैरसैण मै चल रहे बजट सत्र मै सदन की कार्यवाही के दौरान सदन मै सरकार से कहा मेरी विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत ओखलकांडा,धारी, रामगढ़ व भीमताल मै स्वास्थ्य सुबिधा का अभाव है! यहा के लोगो को ईलाज के लिए हल्द्वानी या नैनीताल जाना पड़ता है जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का समना करना पड़ता है विधायक कैड़ा ने कहा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा,ढोलीगांव पहाड़पानी,रामगढ़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी व भीमताल का उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकरण होना अत्यंत आवश्यक है विधायक कैड़ा ने सदन में सरकार से कहा भीमताल विधानसभा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडौन, कैड़ागाँव, ककोड, गौनियारों, भटेलिया, आदि विद्यालयो का इंटर कॉलेज में उच्चीकरण करना अत्यंत आवश्यक है ताकि छात्र छात्राओं को पठन पाठन हेतु अन्यत्र ना जाना पड़े! विधायक कैड़ा ने सरकार के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो का उच्चीकरण करने,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो का उच्चीकरण करने,हाई स्कूलों का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण करने,विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति करने की मांग सरकार से की !साथी विधायक कैड़ा ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालो में अल्ट्रासाउंदड,,एक्स-रे मशीन लगाने,टेक्नीशियन की नियुक्ति करने,शिक्षा,स्वास्थ्य आदि समस्याओं से अवगत कराया व समस्याओं का समाधान करने की मांग की!

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में हुआ पौंधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page