विधायक कैड़ा ने आपदा सचिव से की मुलाकात भीमताल की क्षतिग्रस्त सड़कों, सिचाई नहरों के लिए धनराशि स्वीकृति करने की करी मांग

ख़बर शेयर करें

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून सचिवालय मै आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन से मुलाकात की| विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्ग ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल ब्लॉक के अन्तर्गत कई मोटर मार्ग बरसात के कारण क्षति ग्रस्त होने से मार्ग बाधित हो रहे है, कई सिचाई नहरे क्षतिग्रस्त हुई है जिस कारण किसानो को काफी परेशानियों का समाना करना पड रहा है!और कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत गौला नदी, लाधिया नदी , कलशा नदी, नंदौर नदियों से बरसातों मै लगातार भू कटाव हो रहा है जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि लगातार बह रही, ग्रामीणों के मकानों को भी खतरा बना हुआ है, विधायक कैड़ा ने आपदा सचिव से आपदा से खराब मोटर मार्गो के पुनर निर्माण करने,भूमि के कटाव व मकानों की सुरक्षा व रोकथान हेतु सीमेंट के ब्लाक व चैकडाम बनाने, आपदा से क्षतिग्रस्त नहरों का पुननिर्माण करने हेतु आपदा मद से धनराशि स्वीकृत करने की मांग की!

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा,देर रात अनियंत्रित होकर डंपर गहरी खाई में गिरा

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page