विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी से आदमखोर बाघ/गुलदार को निजात दिलाने की मांग की

ख़बर शेयर करें

आज भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी मै बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न गांवों में बढ़ते आदमखोर बाघ या गुलदार के आंतक से अवगत कराया ! विधायक ने कहा बीते दिनों धारी के तल्ली दिनी, खुटीयाखाल व ओखलकांडा के चमोली,भीमताल मै 4 चार महिलाओ को बाघ / गुलदार ने अपना निवाला बाना दिया है इन घटनाओं से ग्रामीण काफी भयभीत है घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हर गाँव डर का माहौल निरंतर बना हुआ है। विधायक ने कहा जितने भी गुलदार पकड़े गये है उनकी डीएनए इपोर्ट अभी तक नहीं आ पाई है विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से आदमखोर बाघ या गुलदार से निजात दिलाने हेतु ठोस कार्यवाही करने,जगल से लगे गावों के मार्गो की वन विभाग के माध्यम से साफ कराने,जंगल से लगे ग्राम सभाओं में सौलर स्ट्रीट लाईटों को लगाने,गांवो में सौलर फैसिंग लगवाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित करने का आग्रह किया। जिससे की ग्रामीणों को राहत मिल सके!

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page