भवाली एरो इंस्टीट्यूट स्थापना दिवस में विधायक ने बच्चों को सम्मानित किया

ख़बर शेयर करें

भवाली । रामगढ़ रोड स्थित एरो इंस्टीट्यूट ने 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एक पोंधा एक संकल्प कार्यक्रम में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पर चेतना सनवाल, द्वितीय गायत्री टम्टा, तृतीय हर्षित बिष्ट स्थान पर रहे। संस्थापक हितेश साह ने इंस्टीट्यूट की स्थापना के बाद से इसके विकास और प्रगति के बारे में प्रकाश डाला। छात्राओ द्वारा बनाई गई अल्पना मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। इस दौरान हेमचंद भट्ट, राजेंद्र साह, मीना बिष्ट, प्रकाश आर्य, रिया अधिकारी, छात्र छात्राएं रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page