भवाली। भारत सरकार के लघु एंव सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय संयुक्त सचिव विपुल गोयल ने शनिवार को फरसौली नगारी गाँव स्थित फ्रूटेज फ्रूट प्रोसेसिंग उद्योग शोरूम व कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होने फ्रूटेज के संजीव भगत से बुरांश जूस उत्पादन को देख और पहाड़ के फल व उससे जुड़े उद्योग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने फल प्रशोधन उद्योग की समस्याओं को समझा एंव उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तराखण्ड खादी एंव ग्रामोद्योग आयोग निदेशक संजीव राय, सहायक निदेशक जितेन्द्र मलिक, खादी एंव ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी के सहायक निदेशक राकेश कुमार रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

