रामगढ़ में मंत्री राम सिंह कैरा का भव्य स्वागत, व्यापारियों ने जताई विकास की उम्मीद
खबर:
रामगढ़। व्यापार मंडल रामगढ़ के उपाध्यक्ष पवन सिंह दर्मवाल की अध्यक्षता में आज व्यापार मंडल द्वारा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर माननीय मंत्री राम सिंह कैरा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने मंत्री का फूल-मालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों व पदाधिकारियों ने मंत्री राम सिंह कैरा को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा भी जताई।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर मंत्री के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

