मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  शरद पूर्णिमा पर मैथिली ठाकुर ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही तय करने के साथ ही जनता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना भी बेहद महत्वपूर्ण है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं और प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम एचएमटी अमृतपुर बाईपास से जाम से मिलेगी निजात: कैड़ा

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, दीपक मेहरा और मोहन पाठक सहित कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page