मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रुद्रपुर व गुलरभोज में किया करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज जनपद उधमसिंह नगर के पहचने पर जनप्रतिनिधियो व पार्टी पदाधिकारीयो, स्थानीय जनता ने फूलमालाओ व ढ़ोलनगाडो से भव्य स्वागत किया! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रुद्रपुर में लगभग 12 करोड़ की लागत से सड़को, पार्क, दुकानों के निर्माण, नालियों व चार दीवारी आदि योजनाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया! इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने नगर पंचायत गुलरभोज के अंतर्गत 1करोड़ 70 लाख की लागत से आयुष्मान आरोग्य मदिर क्लीनिक, 18 नई दुकानों,सड़को के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया! मंत्री कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है पंचायत से लेकर वार्ड तक विकास कार्य कराये जा रहे! मंत्री कैड़ा ने स्थानीय लोगो को गुलभोज में दुकानों की चाबी सौपी, मंत्री कैड़ा ने कहा स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे! मंत्री कैड़ा ने नगर निगमो,नगर पालिकाओ, नगर पंचायतो को क्लीन व ग्रीन बनाने का और अधिक प्रयास किया! इस दौरान मेयर विकास शर्मा, मेयर दीपक बाली, नगर पंचायत अधिक सतीश चुग, जिला अध्यक्षकमल कुमार जिंदल, गुंजन सुखीजा, सहित भाजपा के पदाधिकारी, प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे!

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page