हॉर्टी-टूरिज्म कार्यों का दर्जा राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

हॉर्टी-टूरिज्म कार्यों का दर्जा राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

भवाली। रामगढ के सतबुंगा क्षेत्र में हॉर्टी-टूरिज्म (Horti-Tourism) योजना के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का दर्जा राज्य मंत्री देवेंद्र ढैला ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय-सीमा की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 28 सितंबर तक चलेगा नंदा देवी मेला

मंत्री ने वर्तमान में चल रहे कार्यों पर संतोष जताते हुए अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सतबंगा में हॉर्टी-टूरिज्म के विकास से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज बदलाव की ओर, अध्यक्ष पद पर मेहुल साह ने किया नामांकन

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीसी पंत, अपर सहायक अभियंता दीप चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा सहित उद्यान विभाग के कर्मचारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page