जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शनों के लिए फिल्मी सितारों के साथ क्रिकेटर अब केंद्रीय मंत्री भी दर्शनों को पहुँच रहे। गुरुवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने परिवार के साथ कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। कैंची धाम के प्रधान पंकज निगलटिया ने उनका स्वागत कर मंदिर दर्शन कराएं। मंत्री ने मंदिर की दिनचर्या की जानकारी ली। बाबा की शिला के पास में बैठकर परिवार के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। चाय बागान के बबलु उप्रेती ने उन्हें बागान की चाय भेंट की। म उन्होंने ग्राम प्रधान को बताया कि वह दूसरी बार कैची बाबा के दर्शनों के लिए आये हैं। कहा कि जल्द सरकार बनने के बाद फिर दर्शनों के लिए आएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page