नैनीताल में आग से लाखों का नुकसान

ख़बर शेयर करें

नैनीता ल की माल रोड क्षेत्र में एक घर में शॉर्ट सर्किट के चलते गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे अमित जोशी के घर में आग लग गई।आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर ख़ाक हो गया।आग लगने की सूचना गृह स्वामी ने पुलिस और दमकलकर्मियों को दी।
जब तक दमकलकर्मी मौक़े पर पहुँचते स्थानीय लोगों की मदद से आग पर अधिकांश रूप से क़ाबू पा लिया गया था। जिसके बाद मौक़े पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर क़ाबू पाया।
जानकारी देते हुए इस अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि हीटर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने का अनुमान जताया जा रहा है।
फ़िलहाल आग पर क़ाबू पा लिया गया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page