घोड़ाखाल में सोमवार को होगा ग्वेल देवता मंदिर में दुग्ध स्नान एवं भंडारा

ख़बर शेयर करें

भवाली। श्री श्री 1008 ग्वेल देवता मंदिर घोड़ाखाल में श्रावण मास के अवसर पर सोमवार को दुग्ध स्नान एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर पुजारी रमेश जोशी ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की हैं, सुबह 8:30 बजे गणेश पूजा से होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे दुग्ध स्नान, 10 बजे सुंदरकांड पाठ और 11:30 बजे हवन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे महाआरती तथा दोपहर 1:30 बजे भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं भंडारे में शामिल होने का आग्रह किया है। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन प्रतिवर्ष श्रावण मास में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जाता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page