हल्द्वानी से चलेगी मेट्रो ट्रेन, प्रस्ताव किया तैयार

ख़बर शेयर करें

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का कहना है कि वह हल्द्वानी से टनकपुर तक मेट्रो ट्रेन चलाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एक प्रस्ताव भी तैयार किया है। इसमें हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर और टनकपुर तक मेट्रो सर्किट शामिल है। कहा कि उनका यह प्रयास कभी न कभी जरूर साकार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

हल्द्वानी स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों और देश को आगे बढ़ाने में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। कहा कि देश में 25 हजार किलोमीटर से अधिक लंबा रेलवे ट्रैक बिछाया गया है। देश में पहले पांच शहरों तक ही मेट्रो ट्रेन संचालित होती थी, जो अब 20 शहरों में है। भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी कार्यकाल देश के लिए अद्भुत रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

घर-घर गैस सप्लाई कराएंगे अजय भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी में घर-घर तक गैस पाइपलाइन बिछाने की पहल उन्होंने ही की थी। शहर में अधिकांश जगहों पर गैस पाइप लाइन बिछा भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन मांगी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्होंने केंद्र से मांग की है कि हल्द्वानी से अयोध्या के लिए भी एक सीधी ट्रेन का संचालन किया जाए।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page