सराहनीय पहल:: व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल ने प्रशासन से भीमताल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की

ख़बर शेयर करें

भीमताल । भीमताल के महत्वपूर्ण स्थानों व तिराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठने लगी है । व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल ने प्रशासन से भीमताल के तल्लीताल, थाने के समीप बाईपास तिराहे, तिकोनिया, डांठ, गोरखपुर, खुटानी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। कहा कि इन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगने और उसे लगातार चालू रखने से नगर क्षेत्र से चोरी समेत अन्य वारदातों पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि आये दिन खड़े वाहनों से तेल व बैटरी चोरी होने की घटनाएं सामने आती हैं। नगर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में नगर के तल्लीताल, बाईपास तिराहे, तिकोनिया, डांठ, मल्लीताल बाजार व खुटानी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाना बेहद जरूरी हो गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page