धारी ।
टिहरी हत्याकांड में शामिल दोषियो पर कार्रवाई की मांग को लेकर धारी में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
टिहरी के हत्याकाण्ड के विरोध में धारी एवं रामगढ़ ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है व हत्याकांड में शामिल दोषियो पर कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर धारी एसडीएम अनुराग आर्या को ज्ञापन सौपा गया।
यहाँ ज्ञापन देने वाले लोगों ने आरोप लगाया
केतन की हत्या जातिगत भेदभाव व सामाजिक विद्वेष के कारण हुई है। जिससे अनुसूचित जाति समाज बेहद चिंतित है। मामले को सरकार गम्भीरता से लेते हुए पीडित परिवार
को आर्थिक सहायता, सुरक्षा दी जाए।
केतन हत्याकांड की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाए।
इस मौके पर ज्ञापन देने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपिन चंद्र, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्या,डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन रामगढ़ के अध्यक्ष जगदीश चंद्र ‘जीतू’, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख धारी रघु आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुनीगांव दीपा आर्या, ग्राम प्रधान हरिनगर सरना रेनू आर्या, ग्राम प्रधान सकदीना सुभाष चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरना राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान सलियाकोट तल्ला सूरज कुमार, जिला पंचायत प्रतिनिधि सरना नानू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नैनीताल गणेश आर्या, सामाजिक कार्यकर्ता रामगढ़ प्रेम पथिक, सामाजिक कार्यकर्ता गहना सूरज तथा सामाजिक कार्यकर्ता रामगढ़ त्रिलोक चंद्र सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

