भवाली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और अंबेडकर पार्क निर्माण की मांग, पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

भवाली। अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज अद्वैती ने शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या को ज्ञापन सौंपकर भवाली नगर क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और अंबेडकर पार्क के निर्माण की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि नगर पालिका क्षेत्र में वर्तमान समय तक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है। ऐसे में नगर हित और सामाजिक सम्मान की दृष्टि से शीघ्र ही भवाली में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। साथ ही वार्ड संख्या-3 रेहड टमट्यूडा स्थित नगर पालिका की भूमि पर अंबेडकर पार्क का निर्माण कराया जाए। पंकज अद्वैती ने यह भी कहा कि रेहड़ मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क वर्तमान में बदहाल स्थिति में है। पार्क की जर्जर अवस्था से ऐसा प्रतीत होता है मानो यह वाल्मीकि समाज की उपेक्षा का प्रतीक बन गया हो। उन्होंने मांग की कि पार्क का तत्काल जीर्णोद्धार कराया जाए। यदि ऐसा संभव नहीं है तो पार्क को बंद कर किसी उपयुक्त स्थान पर नया वाल्मीकि पार्क विकसित किया जाए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page