पूर्णकालिक राज्य कर अधिकारी की मांग को लेकर संयुक्त आयुक्त हेमा बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

रामनगर। राज्य कर कार्यालय, रामनगर में पूर्णकालिक राज्य कर अधिकारी की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे एवं एसोसिएशन के उपसचिव एडवोकेट डॉ मनु अग्रवाल ने संयुक्त आयुक्त, राज्य कर विभाग, कुमाऊँ संभाग, हल्द्वानी श्रीमती हेमा बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में अवगत कराया गया कि जुलाई 2026 में हुए स्थानांतरण के उपरांत राज्य कर कार्यालय, रामनगर में नवीन राज्य कर अधिकारी की नियुक्ति की गई है, किंतु उनके पास हल्द्वानी सेक्टर के SIR संबंधी कार्यों का भी अतिरिक्त दायित्व है। इसके कारण वे रामनगर कार्यालय के जीएसटी संबंधी कार्यों के लिए अपेक्षित समय उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। फलस्वरूप करदाताओं की समस्याओं के समाधान, अधिवक्ताओं की सुनवाई तथा अन्य विभागीय कार्यों के समयबद्ध निष्पादन में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में वांछित वारंटी गिरफ्तार।

ज्ञापन में कहा गया कि रामनगर एक प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, करदाता एवं अधिवक्ता जीएसटी संबंधी कार्यों के लिए राज्य कर कार्यालय पहुँचते हैं। ऐसे में कार्यालय में पूर्णकालिक राज्य कर अधिकारी की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, जिससे विभागीय कार्यों का प्रभावी संचालन हो सके तथा करदाताओं को समयबद्ध सेवाएँ प्राप्त हों।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में वांछित वारंटी गिरफ्तार।

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने मांग की कि वर्तमान राज्य कर अधिकारी को SIR संबंधी अतिरिक्त दायित्वों से मुक्त कर रामनगर कार्यालय में पूर्णकालिक रूप से कार्य करने हेतु निर्देशित किया जाए। यदि प्रशासनिक कारणों से यह संभव न हो, तो किसी अन्य राज्य कर अधिकारी को रामनगर कार्यालय के जीएसटी संबंधी कार्यों के लिए अधिकृत किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में वांछित वारंटी गिरफ्तार।

इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त हेमा बिष्ट जी ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर रामनगर के करदाताओं, व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं को राहत प्रदान की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page