रामगढ़ रोड पर शौचालय खोलने की मांग तेज, अधिशासी अधिकारी को भेजा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ रोड क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय न होने से व्यापारी, राहगीर और पर्यटक भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर गौ रक्षक प्रेम कुमार ने अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार को पत्र सौंपते हुए तत्काल शौचालय खोलने की मांग की है।
प्रेम कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी इस संबंध में पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि रामगढ़ रोड एक व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते-जाते हैं। शौचालय की सुविधा न होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शौचालय की अनुपलब्धता से न केवल लोगों को असुविधा हो रही है, बल्कि क्षेत्र की छवि भी खराब हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालय को खोला जाए या वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
गौ रक्षक प्रेम कुमार ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page