भवाली। सोमवार को महिला कांग्रेस जिला सचिव निर्मला आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण कार्य को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौपा। उन्होंने कहा कि भीमताल गोरखपुर विनायक मोटर मार्ग लोकनिवि के अधीन है, विभाग द्वारा कई वर्षों से मार्ग में काम नहीं किया जा रहा है, बरसात शुरू हो गई है। जिससे कई स्थानो पर मार्ग क्षतिग्रस्त है। आसपास सैकड़ो परिवार निवास करते हैं सड़क की खस्ता हालत से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे नालियां दीवारों का काम अति शीघ्र किया जाना जरूरी हो गया है उन्होंने जल्द सड़क बनाने की मांग की। जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, सीमा टम्टा, आशा आर्य, धनी दुमका आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

