रामगढ़ महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने को विधायक को दिया ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

-चुनाव नही होंगे तो करेंगे आमरण अनशन

भवाली। राजकीय महाविद्यालय तल्ला रामगढ़ में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्र छत्राओं ने रविवार को विधायक राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन देकर कहा कि महाविद्यालय रामगढ़ द्वारा छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया से वंचित कर छात्रों को चुनाव टालने का काम किया है। जिससे छात्र शक्ति में आक्रोश है। उन्होंने पत्र में लिख कहा है कि अगर महाविद्यालय में 6 नवंबर तक विधिवत छात्र संघ चुनाव नही कराया गया तो अनिश्चित कालीन आमरण अनशन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की होगी। इस दौरान महेश चंद्र, शेखर चन्द्र, नीरज कुमार जगदीश चन्द्र, प्रदीप, लक्की, महक, सुहानी, दीपशिखा, नीमा, हीना, यमुना आर्या, डॉली, रश्मि, दिव्यांशी आर्य, हिमानी, शिवानी आर्या, कोमल, प्रेमा आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

भवाली। राजकीय महाविद्यालय तल्ला रामगढ़ में छात्र संघ निर्वाचन के लिए कुल 3 निर्वाचन प्रपत्रों की बिक्री की गई थी। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रशांत जोशी उपाध्यक्ष पद के लिए कुमारी मेघा व कोषाध्यक्ष पद के लिए कुमारी यमुना ने पपत्र लिए थे।
शुक्रवार को 11 बजे से 3 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए कमेटी के सामने प्रपत्र जमा नहीं कर पाए। शाम 3 बजे बाद नामांकन जमा करने के लिए निर्वाचन कमेटी पर दबाव बनाने लगे। निर्वाचन कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि 3 बजे बाद नामांकन प्रपत्र जमा नहीं किए जायेंगे। जिससे राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में किसी का भी नामांकन जमा नहीं किया गया। महाविद्यालय में 100 से अधिक छात्र छात्राएं है।
राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ प्रचार्य डॉ नागेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि 11 से 3 तक कोई भी अपना प्रस्तावक अनुमोदक और अपना पर्चा जमा नही कर पाए। तीन नामंकन पत्र बिके थे, लेकिन शुक्रवार 3 बजे तक कोई जमा नही कर पाए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page